देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से महिला वर्ष स्टेट प्रतियोगिता अंतर्गत खो-खो की स्टेट प्रतियोगिता मिर्जापुर में 26 से 28 सितंबर तक होगी। मंडल ट्रायल के बाद जिले की सात खिलाड़ियों का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक शालिनी शर्मा गोरखपुर मंडल की टीम को लेकर स्टेट प्रतियोगिता में जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्टेट प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर की 12 सदस्यीय टीम में देवरिया की बेबी भारती, बबली भारती, अमृता कन्नौजिया, दीक्षा भारती, ज्योति प्रसाद, तन्नू चौहान, आंचल निषाद का चयन पहले जिला एवं उसके बाद मंडल ट्रायल के बाद हुआ है। 25 सितंबर को टीम मिर्जापुर के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है ऐसे में स्टेट प्रतियोगिता में मंडल टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।