बरहज के भदिला दोयम और पैतृक गांव पहुंचने पर स्वागात करते ग्रामीण स्रोत ग्रामीण
बरहज। भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव भदिला दोयम पहुंचे। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि पार्टी के हित में निष्ठा और ईमानदारी के साथ मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। बड़ी पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में अपने बेटे को पाकर गांव के लोग गदगद थे।
बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाध्यक्ष पैतृक गांव भदिला दोयम पहुंचे। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जबकि उपहार भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने अपनों के बीच कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने गांव के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष ने गांव के हर एक शख्स को मिशन 2024 के लिए तैयार रहने को कहा। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मधुसूदन सिंह, विकास सिंह, अधिवक्ता नागेंद्र सिंह, मनीष मल्ल, कृष्णमोहन पाठक आदि मौजूद रहे।