फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर बना कर गायब रहे सात डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्ताक्षर बना कर गायब रहे सात डॉक्टर
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। डॉक्टरों के मनमानी से रुद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यहां पीएचसी के डॉक्टर सीएचसी पर अटैच होकर मौज कर रहे हैं। शनिवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय के औचक निरीक्षण में सीएचसी पर सात डॉक्टर नदारद मिले। वहीं दो कर्मचारी भी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। आरोप है कि चिकित्सकों के हाजिरी रजिस्टर पर दूसरे लोग उनका हस्ताक्षर बना रहे हैं।
रुद्रपुर में नरायनपुर, पचलड़ी, सरांव, कन्हौली और एकौना पीएचसी पर एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती है। पीएचसी से एक चिकित्सक की सप्ताह में एक दिन सीएचसी पर ड्यूटी लगती है। आरोप है कि यह डॉक्टर सीएचसी पर अटैच होने के बाद न तो सीएचसी पर ड्यूटी करने आते और न ही पीएचसी पर काम करते हैं। सीएमओ शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे तो यहां सात चिकित्सकों की ड्यूटी लगी थी, लेकिन एक भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि चिकित्सक अस्पताल नहीं आ रहे हैं। उनका हस्ताक्षर कोई कर्मचारी बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कर्मचारी भी हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। सीएमओ ने कहा कि इन सभी लोगों को खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित रहे डॉक्टर और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दे दिया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। आगामी दिनों ने पीएचसी नहीं जाने वाले चिकित्सकों की भी जांच होगी। पीएचसी पर तैनात पूर्णकालिक और संविदा चिकित्सकों की जांच होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें