फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 6525 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 6525 हुई
विज्ञापन

देवरिया। जिले के माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों तक कोरोना पहुंच गया है। सोमवार को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक डीएन इंटर कॉलेज का छात्र भी शामिल है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6525 तक पहुंच गई है।
कोरोना जांच चालकों, जेल में बंदियों के बाद विद्यार्थियों की गई। इस दौरान तीन छात्रों के संक्रमित पाएं जाने के बाद अन्य स्कूलों की जांच कराई जाएगी। हर रोज तकरीबन एक हजार एंटीजन एवं 1500 आईटीपीसीआर की जांच हो रही है। जिसमें आठ से दस लोग ही संक्रमित पाएं जा रहे हैं। लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। बाहर से आने वाले ही अधिकतर लोग पॉजिटिव पाएं जा रहे हैं। सोमवार को परसौनी, भागलपुर, भरौली बाजार, नोनिया पट्टी के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक बुजुर्ग को प्राइवेट अस्पताल बरहज रोड में भर्ती कराया गया है। संक्रमित 90 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 6313 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर से होगी जांच
कोरोना का सबसे अधिक खतरा मैरिज हॉल, कैटरिंग, फूल, बिजली सजावट, बैंड पार्टी, आर्केस्टा के कर्मचारियों में होने की वजह से इनके लिए एक दिसंबर से तीन दिसंबर के बीच कैंप लगाकर इनकी जांच की जाएगी। एक दिन में तकरीबन एक हजार कर्मचारियों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व मलिन बस्तियों, टैक्सी चालकों, छात्रों एवं अन्य की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी। सोमवार को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हर रोज तकरीबन ढाई हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। कोई ग्रुप छूटे नहीं इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। जिले में सिर्फ एक मरीज भर्ती है। एक्टिव केस 122 हैं।
डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें