फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026-27 की परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1226 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने केंद्रों की अंतरिम सूची जारी कर 12 नवंबर शाम चार बजे तक आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

सूची के अनुसार, स्वामी देवानंद संस्कृत महाविद्यालय मठलार, श्री प्रकाश संस्कृत महाविद्यालय बसंतपुर सिरसिया, श्री वैकुंठनाथ पहाड़ी संस्कृत महाविद्यालय बैकुंठपुर, श्री विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय देवरिया, श्री संस्कृत आदर्श महाविद्यालय बरारी बैतालपुर, श्री दत्तात्रेय जनसेवा महाविद्यालय और सदानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर बरहज को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों का निर्धारण विद्यालयों की दूरी, उपलब्ध संसाधनों और परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखकर किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं यूपी बोर्ड की तर्ज पर कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 1226 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
-हरिश्चंद्र नाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें