फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोवर्धन पूजा पर विधि-विधान से हुआ गोमाता का पूजन-अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पिपरा चंद्रभान स्थित गोशाला में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान से गोमाता का पूजन-अर्चन किया गया। विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इस दौरान गोमाता को चना और गुड़ खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज शाही ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थलों के माध्यम से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। गो संरक्षण के क्षेत्र में संचालित योजनाओं को सफल बनाने के लिए सभी को सहभागी बनने की आवश्यकता है। गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान, श्रद्धा और स्नेह का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्ता पिंटू ने कहा कि गोवंश का संरक्षण और गौ सेवा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इससे समाज में सेवा, समर्पण और अपनत्व की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें