फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आईं साढ़े सात लाख सीरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए आईं साढ़े सात लाख सीरिंज
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के लोगों के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। वैक्सीन लगाने के लिए साढ़े सात लाख सीरिंज आ गई है। सीरिंज को जल्द वैक्सीन वैन से 18 टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। इसकी योजना तैयार कर ली गई है, जहां से वैक्सीन कैरियर में रखकर वैक्सीन टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। वहां पर चिह्नित लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में वैक्सीनेशन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण के लिए साढ़े सात लाख आ गई है। पहले चरण में जिले में 10542 सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों और 1427 निजी अस्पताल और क्लीनिक के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 95 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों का विवरण पोर्टल पर अंकित किया जा चुका है। कोविड-19 के लिए चिह्नित 18 स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा। कोल्ड चेन लॉजिस्टिक जनपद स्तरीय वैक्सीन स्टोर की संख्या-2 है। ब्लॉक स्तरीय वैक्सीन स्टोर 16 बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की डोज बुखार सहित अन्य जांच के बाद दी जाएगी। टीकाकरण के दौरान एक बार में केवल एक व्यक्ति की इंट्री होगी। वेटिंग रूम में ही रजिस्ट्रेशन का पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। जांच के बाद एक-एक करके कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। विशेष फ्रीजर में वैक्सीन रखी जाएगी।
डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें