फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधेड़ की हत्या के मामले में सात आरोपी जेल भेजे गए

Thu, 14 Nov 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय पुलिस ने देईडीहा में अधेड़ की हत्या के मामले में बुधवार को चार पुरुष, तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों का चालान किया है। थाना परिसर से आरोपियों के जेल जाते समय कुछ देर के लिए माहौल गरम हो गया। सोमवार की शाम गाय का दूध निकालने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। जिसमें रामप्यारे प्रसाद 50 वर्ष पुत्र पूर्णमासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पुत्री ममता की तहरीर पर रामतपेशर, भरत, कन्हैया, मनीष, सोनमती, रवीना, प्रियंका सहित सात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। जिसमें सभी का चालान कर दिया गया।
लोगों के अनुसार रामप्यारे की पत्नी सुशीला देवी गाय का दूध निकाल रही थीं। इसी बीच रामतपेशर के घर का एक जानवर भागकर रामप्यारे के गाय के पास आ गया। पैर लगने से बाल्टी का दूध जमीन पर गिर गया। उलाहना देने पर सभी आरोपियों ने मारपीट किया था। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें