फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर ने दिया दगा... रजिस्ट्रेशन कराने में मरीजों को आई दिक्कत

Wed, 16 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिलिंग काउंटर पर मरीजों की भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को करीब तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। सर्वर में खराबी आने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर करीब 20 मिनट कार्य बाधित रहा। पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सर्वर धीमा चलने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
आर्थो, मेडिसिन विभाग में बिना नंबर के पहले डॉक्टर कक्ष में जाने पर धक्का-मुक्की हुई। बिलिंग, दवा काउंटर पर भीड़ रही। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर दोपहर बाद तक लाइन लगी थी।गर्मी की वजह से सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर लाइन लंबी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सर्वर में खराबी आ गई। इसके बाद करीब 11:30 बजे फिर ठप हो गया। इससे करीब 15 मिनट कार्य बाधित रहा। करीब दो हजार से अधिक लोगों ने पर्ची ली, जबकि करीब फालोअप में भी मरीज पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे। दोपहर 12:30 बजे मेडिसिन विभाग में लंबी कतार थी। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें