फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंभीर रोगियों का हो सकेगा इलाज, जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Wed, 01 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में तैयार हो रहा आईसीयू वार्ड। संवाद  
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में अब गंभीर रोगियों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए कालेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कालेज के हास्पिटल ब्लॉक में 10 बेड के आईसीयू को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के मेडिकल कालेज में परिवर्तित होने के बाद यहां बना इंटेसिव कार्डियो केयर यूनिट नवनिर्माण के दौरान तोड़ दिया गया था। इसके बाद मेडिकल कालेज की बड़ी बिल्डिंग बन गई। अनेक विभाग खुल गए पर आईसीयू नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन

इसके चलते हार्ट के गंभीर रोगियों और अन्य गंभीर रोगियों को इमरजेंसी ट्रीटमेंट देकर हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था। गंभीर हालत होने के चलते कई बार रोगी बीच रास्ते ही दम तोड़ देते थे। पर अब कालेज प्रशासन ने हास्पिटल ब्लॉक में 10 बेड का आईसीयू शुरू करने की कोशिश तेज कर दी है।
अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित डेंगू वार्ड को दूसरे तल पर स्थानांतरित करने के बाद इसकी साफ सफाई कर इसमें जरुरी मशीनें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अन्य जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसके शुरू हो जाने से एक साथ 10 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले मेडिकल कालेज की बड़ी बिल्डिंग बन गई, पर आईसीयू नहीं बनाया जा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें