फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीएसटी की दरों में बदलाव से बाजार में उछाल

Wed, 01 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीएसटी की दरें 22 सितंबर को कम हो गई हैं। इससे करीब 56 प्रकार के सामानों के दाम घट गए। डेयरी प्रोडक्ट, स्टेशनरी से लेकर चार पहिया वाहनों, बाइक, दवाएं और खाने पीने के पैक्ड चीजों पर दाम कम हुए। आठ दिन बाद बाजार में इसका असर भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ गई है।
विज्ञापन

जीएसटी की दरों का असर रोजमर्रा की चीजों पर अधिक असर पड़ा। इससे लोगों को राहत मिली। बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने वस्तुओं के दाम घटा दिए। कुछ गली मोहल्लों के दुकानदारों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर पुराने माल पर भी जीएसटी के अनुसार दाम घटाकर बेचे जा रहे हैं। इसका असर तेल पर नहीं पड़ा है। वह पहले की तरह पांच प्रतिशत जीएसटी के साथ आ रहा है।
वहीं कास्मेटिक में जीएसटी दर में 10 फीसदी की कमी आने से ग्राहकों को काफी फायदा हो रहा है। अंसारी रोड में कास्मेटिक खरीदने पहुंची विद्यावती ने बताया कि कास्मेटिक के सामान में काफी बचत हो रही है। जीएसटी घटने से रसोई का बजट में कमी आई है। इससे हम घर में और सामान ला सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के नाथनगर की गरिमा ने बताया कि देशी घी में करीब सौ रुपये किलो की बचत हो रही है। साकेत नगर के अखिलेश्वर ने बताया कि एक बड़ी कंपनी का घी एक दुकानदार घटे दर पर बेचने को तैयार नहीं था। मजबूरी में हमें खरीदना पड़ा। इसमें करीब सौ रुपये चले गए। उमानगर निवासी विनय ने बताया कि दवा खरीदने पर जीएसटी की कमी का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें