खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव की एक युवती के मोबाइल फोन पर जालसाज ने शनिवार को 20 हजार रुपये का फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजने के बाद उससे आठ हजार रुपये वापस मंगा लिए। रारबड़ी गांव निवासी खुशबू पुत्री जयराम कुशवाहा का कहना है कि शनिवार को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कहा गया कि तुम्हारे पापा के खाते में 12 हजार रुपये डालना है। उनके खाते में रुपये नहीं जा रहे हंै। अपना खाता नंबर दो, ताकि रुपये भेज दें।
कुछ देर बाद युवती के नंबर पर पहले 10 हजार और फिर 20 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज आया। इसके तुरंत बाद जालसाज ने फोन कर कहा कि गलती से 20 हजार रुपये चले गए हैं।
युवती ने बिना कुछ सोचे-समझे अपने खाते से 4200 और भाई श्रीप्रकाश के खाते से 3800 भेजे स्कैनर पर भेज दिए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल से जालसाज की धड़पकड़ की जाएगी।