फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा विदेश, 30 दिन तक कमरे में बंद रख भेजा गांव

Wed, 25 Dec 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दो वर्ष पूर्व विदेश भेजने के नाम पर एक जालसाज ने गांव के ही व्यक्ति को ठग लिया। जालसाज विदेश भेजने के नाम पर 68 हजार रुपये लेकर उसे टूरिस्ट वीजा थमा दिया। वहां पहुंचने पर 30 दिन बंद कमरे में रखने के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। घर आने पर जालसाज ने वीजा सही कराने के नाम पर फिर 15 हजार ठग लिए। उस समय से लेकर अभी तक जालसाज विदेश में ही था। वापस घर आने पर पीड़ित ने जालसाज़ पर 83 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोटवां मिश्र निवासी रमजान अंसारी पुत्र हदीश अंसारी रोजी-रोटी के वास्ते मुम्बई में प्लंबर का काम करता था। बीच में जब वह घर आया तो उसकी मुलाकात गांव के ही एक व्यक्ति से हुई। उसने रमजान को अधिक पैसा कमाने के लिए विदेश भेजने की बात कहीं। आरोप है कि विदेश जाने के चक्कर में वीजा मंगाने के लिए रमजान अपने पिता से कहकर ब्याज पर पैसा लेकर उक्त व्यक्ति के बताये गये खातों में अगस्त 2022 में 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद जालसाज व्यक्ति द्वारा टूरिस्ट वीजा भेजकर ओमान बुलवा लिया गया और कहा गया कि यहां आने पर तुम्हारा वीजा सही करवा दूंगा। रमजान जब ओमान पहुंचा तो उसे 15 दिन कमरे में बंद करके रखा गया और उसके बाद 15 दिन दुबई में रखा गया। 15-15 दिन रखने के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। रमजान दुबई से फाइन भरकर किसी तरह अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर रमजान जालसाज को फोन किया तो वह वीजा सही कराने के नाम पर 15 हजार और ले लिया। आरोप है कि जालसाज विदेश में ही था वह अब तीन साल पर घर आया है। जब रमजान उससे अपने पैसे व वीजा के वास्ते पूछने गया तो झगड़े पर पूरा परिवार उतारू हो गया और दरवाजे से उसे भाग दिया गया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने में जुट गई है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें