भैंस चराने गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के गौतमा में मंगलवार की शाम भैंस चराने गए वृद्ध की झरही नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खामपार थाना क्षेत्र के गौतमा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद (60) मंगलवार की शाम झरही नदी के किनारे भैंस चरा रहे थें। भैंस नदी में चली गई और पानी पीने के बाद गहरे पानी में बैठ गई। उसे निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अन्य चरवाहों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंच गए लेकिन काफी प्रयास के बाद देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। सीओ पंचम लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।