फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात से 21 मई तक भरे जाएंगे स्वगणना फाॅर्म

Wed, 08 Apr 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व गणना और स्वगणना के सफल संचालन के लिए बैठक हुई। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा। वहीं, सात से 21 मई तक स्वगणना फाॅर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवधि में सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों के सूचीकरण और गणना कार्य किए जाएंगे। साथ ही स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी वेबसाइट पर दर्ज कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। कहा कि गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों का समुचित एवं समय पर प्रशिक्षण सुनिश्चित की जाए, ताकि वे निर्धारित प्रारूप के अनुसार सही एवं सटीक जानकारी संकलित कर सकें। साथ ही, जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें