फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने थाने के अभिलेखों की जांच की

Wed, 08 Apr 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को थाना डुमरियागंज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, शौचालय व स्नानागार का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच करते हुए समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर व मालखाना रजिस्टर को अद्यतन रखने को कहा।
उन्होंने आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित पैदल गश्त, वाहन व बैंक चेकिंग की जांच अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें