फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाद देख दुकान छोड़कर घर आया बेटा, पिता पर कर दिया हमला

Tue, 12 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार/चुनकी। धवरिया वार्ड में मंगलवार की शामि हुई वारदात ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी। पत्नी रेखा ने बताया कि पति चंदन चौहान की के साथ रुपये को लेकर उसकी कहासुनी हो रही थी, तभी पास की अपनी दुकान पर बैठा बड़ा बेटा रणधीर घर आया। वह माता-पिता का विवाद देख भड़क गया और गुस्से में चाकू से पिता पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, चंदन चौहान के पेट में दाहिनी तरफ गहरे घाव थे। वारदात के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें अस्पताल ले गए। परिजनों का कहना है कि विवाद की असली वजह मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगना था। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रणधीर को हिरासत कर लिया गया है।
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। चंदन का छोटा बेटा राहुल विदेश में रहता है, जिसे फोन पर वारदात की जानकारी दी गई। परिजन आरोपी बेटे से बेहद नाराज हैं।
राजमिस्त्री चंदन के शराब पीने का विरोध अक्सर बड़ा बेटा रणधीर करता था। इससे दोनों में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। मंगलवार को भी शराब का विरोध किया था। शाम को घर पहुंचने पर छोटी सी बात की आड़ में उसने पिता को ही मौत की नींद सुला दिया।
परिजनों के मुताबिक, चंदन के दो बेटे रणधीर और राहुल हैं। छोटा बेटा राहुल विदेश में रहता है। घर पर रणधीर ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। पिता चंदन राजमिस्त्री का काम करते हैं। शाम को शराब के नशे में घर पहुंचते थे। यह बात बेटे रणधीर को बुरा लगती थी।
विज्ञापन

इसका अक्सर विरोध करता था। इसको लेकर आए दिन परिवार में कलह होता था। मंगलवार को घर आये तो पत्नी से लड़ाई हो गई। इस पर रणधीर ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें