देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता टाउन हाॅल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से पार्टी के झंडे के साथ सुभाष चौक, सिविल लाइंस एवं कोतवाली रोड होते हुए सदर कोतवाली पहुंचे। वहां सीओ सदर को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से से जाने का दृश्य कथित रूप से दिखाई दे रहा है। संवाद