फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोहरे हत्याकांड में बिहार कनेक्शन की तलाश

Tue, 03 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास दशहरा की रात हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस अब बिहार के अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। घटनास्थल बिहार सीमा के करीब होने से पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं नशे में विवाद के बाद वारदात तो नहीं हुई। इसके अलावा मृतकों की पुरानी रंजिश को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन

करजहां निवासी वकील यादव और इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव की दशहरा मेला देखकर लौटते समय आधी रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दो युवकों की एक साथ हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मौके का निरीक्षण कर जल्द पर्दाफाश के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की हैं।
पुलिस अब तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। वारदात स्थल से बिहार सीमा तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में रात करीब 11 बजे दोनों युवक एक ही बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
दोहरे हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच चल रही है। अब तक कोई ऐसा कारण सामने नहीं आया है, जिससे जांच को सही दिशा मिल सके।

सुनील सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें