गौरी बाजार। नगर के वार्ड संख्या पांच में बस स्टेशन के पास कपड़े की दुकान में रविवार की रातचोरी की कोशिश में हुई। इसी बीच पड़ोसियों ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले
विज्ञापन
नगर निवासी दुकानदार मनीष जायसवाल ने बताया कि रविवार की रात चोर दुकान में घुस गए थे। अंदर की आवाज सुनकर पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह घर से दुकान पहुंचे। गनीमत रहा कि दुकान में से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। इस संबंध में गौरी बाजार एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। संवाद