फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर बूथों का किया निरीक्षण

Sat, 08 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भरौली वार्ड में पंचायत चुनाव को लेकर जागरूक लोगों को जागरूक करती एसडीएम दिशा श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
सलेमपुर। पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली के बूथ संख्या 76 और 77 का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने चुनाव से संबंधित गणना प्रपत्रों का वितरण किया और मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इसमें हर मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की। साथ ही, शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना से जुड़े सभी दस्तावेज सही ढंग से तैयार और संरक्षित किए जाएं। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार गोपालजी समेत स्थानीय अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें