देवरिया। बीआरसी रामपुर कारखाना में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से आयोजित कराया गया। इसमें कुल 165 बच्चों का परीक्षण कर ट्राई साइकिल-12, व्हीलचेयर 28, बैशाखी-20, रोलेटर-8, एमआर किट-38, ब्रेल किट 11, स्मार्ट केन-04, वाकिंग स्टिक-1 सीपी चेयर-12, हियरिंग एड 50 एवं कैलीपर 22, आर्टीफिशियल लिम 2 एडीएल किट एक वितरित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 207 उपकरण के लिए चिह्नित करते हुए एलिम्को के प्रतिनिधि फैजल, आनंद सिंह, अभिषेक, नरेंद्र कुमार एवं गजेंद्र कुमार ने टोकन जारी किया। जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कुल 4057 दिव्यांग बच्चे चिह्नित हैं, जिसमें 4056 बच्चे परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए जनपद में 50 स्पेशल एजुकेटर, एवं 01 फिजियोथेरेपिस्ट कार्यरत हैं। ब्यूरो