फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Fri, 13 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय की टंकी की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय परिसर, रसोई कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और मेहनत लगन से अध्ययन कर अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शौचालय की टंकी भरने की समस्या सामने आने पर उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नाली निर्माण अथवा सोखता बनवाने हेतु अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत रामपुर कारखाना को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसी बालिका अनुज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र भारती, कमलेश दूबे, अलका सिंह, सुमन सिंह, नीतू चौरसिया, रिशु गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें