फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की आधा दर्जन क्रय केंद्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने की आधा दर्जन क्रय केंद्रों की जांच
विज्ञापन

बरहज। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। शिकायत और शासन के संज्ञान लेने पर अधिकारी सक्रिय हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने नगर सहित क्षेत्र के आधा दर्जन क्रय केंद्रों की जांच की। प्रभारियों को अधिक से अधिक किसानों से गेहूं खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम संजीव कुमार यादव जयनगर स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां किसानों के लिए जा रहे गेहूं तौल आदि की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हो रही असुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। एसडीएम ने महेन, बड़का गांव, बारा दीक्षित, करायल शुक्ल, करायल उपाध्याय आदि क्रय केंद्रों की जांच की। शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में सहूलियत को लेकर करीब 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन धीमी गति से हो रही खरीद और बारिश के कारण किसान हलकान हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किया जाना क्षम्य नहीं होगा। प्रभारियों द्वारा खरीद में कोताही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें