देसही देवरिया के सहवा में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। सहवा गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथावाचक हरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ शख्स को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
कथावाचक नपे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन का सार है। यह मात्र कथा नहीं है, इसके स्मरण से मन शुद्ध होता है। मन में ज्ञान की आभा प्रस्फुटित होती है। जीवन में सत्कर्म करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। ज्ञान से दूर मनुष्य बुराइयों के दलदल में फंस जाता है। भागवत कथा से जीवन में त्याग, अधिकार, कर्तव्य और मर्यादा का बोध होता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि आत्मा अमर है, शरीर नश्वर है। यहां कोई अपना और पराया नहीं है। जीवन में लोलुपता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। संसार में जो कुछ भी है, धर्म से बड़ा नहीं है। इसलिए मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग श्रीमद् भागवत है।
इस दौरान जय गोविंद सिंह, परशुराम तिवारी, जय प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश, आलोक मौर्या, रामपरीखन शाही, राजेंद्र तिवारी, जंगबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।