फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रंजिश में युवक के पेट में पेचकस घोंपा

Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पुरानी रंजिश और पुलिस से शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने बृहस्पतिवार की रात एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद उसके पेट में पेचकस घोंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चांदपार गांव निवासी राम प्रसाद का बेटा मनीष प्रसाद (27) बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद दरवाजे पर टहल रहा था।
इसी दौरान गांव के छह युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और मनीष से दुर्व्यवहार करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने मनीष के पेट में पेचकस घोंप दिया।
पेट में पेचकस लगने से वह जमीन पर गिरकर चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। माैके पर पहुंचे परिवार वाले घायल को अस्पताल ले गए, वहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस मुख्य आरोपी के साथियों की पहचान करने में जुटी है। घायल के पिता राम प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में भी बेटे के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत 30 जुलाई को पुलिस से की गई थी। आरोप है कि इसी से नाराज होकर आरोपियों ने दोबारा मारपीट की।
विज्ञापन

सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें