गौरी बाजार। म्यूल खाता खोलकर, बाइनेंस टीजी एक्सचेंज आई आईपे एप के माध्यम से धन कमाने वाला गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 24 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पुलिस ने 52 हजार नकद, दो सिमकार्ड, दो पाइनलैब फोन पे पीओएस मशीन, तीन अधार कार्ड, एक बैंक का मोहर, एक पैनकार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, पांच विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किया है।
इसमें ज्यादातर लोग बैतालपुर, देवरिया शहर और आसपास के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में शुभम सिंह,सैफ, रोशन वर्मा,पवन वर्मा शामिल हैं। थानेदार मृत्युंजय राय ने कहा कि साइबर क्राइम में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने मामले से जुड़े 24 लोगों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता के तहत आठ धाराओं में इसराफिल, निखिल मणि त्रिपाठी, विशाल, धुभम, आदित्य राव, इरसाद कुरेशी, दीपू, अंकित, जितेंद्र, अभिषेक, दुर्गाशंकर गौड़, सूर्यांश,ओशामा, रोशन वर्मा वारिस वर्मा, असरान, अजरुद्दीन अंसारी, राजदीप मोनू सिंह, राज वर्मा, पवन वर्मा, शुभम सिंह एवं सैफ अंसारी के विरुद्ध नामजद व 4-5 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।