फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैजिक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत, 30 मई को मनाया था परी का जन्मदिन

Sat, 03 Jun 2023 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बैकुंठपुर के पास बाराडीह गांव के रहने वाले रामकिशुन पटेल (32) अपनी पत्नी प्रियंका पटेल (30) और चार वर्षीय बेटी परी के साथ स्कूटी से देवरिया जा रहे थे। अभी तीनों माड़ीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मारकर पोल में टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दंपती पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे गिरे पड़े थे।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसे से बाप-बेटी की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया-बैकुंठपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार को मैजिक वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता और मासूम पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चार साल की बेटी स्कूटी पर आगे बैठी थी। वहीं तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक सड़क के किनारे बिजली के पोल में टकरा गई, जिससे पोल और ट्रांसफार्मर टूट कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


बिजली नहीं होने से मैजिक चालक की जान बच गई। घटना की जानकारी पर बाराडीह गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से क्षेत्र के एक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

बैकुंठपुर के पास बाराडीह गांव के रहने वाले रामकिशुन पटेल (32) अपनी पत्नी प्रियंका पटेल (30) और चार वर्षीय बेटी परी के साथ स्कूटी से देवरिया जा रहे थे। अभी तीनों माड़ीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मारकर पोल में टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दंपती पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे गिरे पड़े थे, वहीं मासूम परी सड़क किनारे नहर में गिरी थी। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में रामकिशुन ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर बाराडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 
विज्ञापन

परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से माड़ीपुर गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, चौराहे पर फेंका

30 मई को परिजनों ने मनाया था परी का जन्मदिन
माड़ीपुर गांव के सामने सड़क हादसे में मासूम और उसके पिता की मौत के बाद जहां माता अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे है। वही परिजन परी व उसके पिता के मौत से सदमे में हैं। उन्हें विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस मासूम का दो दिन पहले जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है वह और उसके पिता अब इस दुनिया को छोड़ कर सदा के लिए के चले गए।

आंखों में आंसू लिए परिवारीजन अब जल्द प्रियंका के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। उसे पति और बेटी के मौत की जानकारी नहीं है। इलाज के दौरान बेबस उनकी आंखें परी और पति को ढूंढ रही हैं। परिजनों ने मंगलवार को परी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जन्मदिन का केक काटने के बाद माता-पिता ने उसे विभिन्न गिफ्ट भेंट किया था। पिता-पुत्री पर परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें