फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शर्तों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन

देवरिया। समस्त शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई 19 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। शासन ने पठन-पाठन शुरू करने के लिए 13 बिंदुओं पर आधारित गाइड लाइन जारी की है।
सह विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामहुजूर प्रसाद ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षा बोर्ड के 9 से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने के लिए शासन ने निर्देश जारी किया है। विद्यालय संचालकों को प्रत्येक पाली शुरू करने के उपरांत नियमित रूप से क्लास रूम को सैनिटाइज करना होगा। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेजना होगा। प्रवेश और छुट्टी के समय सोशल डिंस्टेंसिंग का पालन कराना जरूरी है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मॉस्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन अतिरिक्त मात्रा में मॉस्क रखेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। विद्यालय दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। प्रथम पाली में कक्षा 9 एवं दस तथा द्वितीय पाली में कक्षा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल बुलाए जाएंगे। बाकी विद्यार्थियों की पढ़ाई अगले दिन होगी। विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के उपरांत ही बुलाया जाएगा। उपस्थिति को लेकर प्रबंधन विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

जारी रहेगी ऑनलाइन कक्षाएं
लॉकडाउन के दौरान प्रचलन में आए ऑनलाइन की व्यवस्था स्कूल खुलने के बाद भी यथावत जारी रहेगी। विद्यालय प्रबंधन इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर जोर देंगे। जिन विद्यार्थियों के पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें