फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से बेटे को वापस दिलाने के लिए पूरी रात थाने में बैठी रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से बेटे को वापस दिलाने के लिए पूरी रात थाने में बैठी रही मां
विज्ञापन

लार (देवरिया)। पति से चार वर्षीय बेटे को वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मां सोमवार को पूरी रात थाने में बैठी रही। इसके बावजूद पुलिस सुबह तक इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। इससे नाराज महिला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कहीं। उधर, पुलिस कोर्ट में मामला होने की बात कह पति से बेटे को दिलाने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी 2015 में लार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। उनका चार वर्ष का एक बेटा भी है। दिल्ली में रहने के दौरान पति से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मामला इतना बिगड़ा की एक दूसरे से अलग हो गए। आरोप है कि इसी बीच महिला के पति चार वर्षीय बेटे को अपने साथ लेकर घर चले आए। इस बात से परेशान महिला सोमवार की शाम थाने पहुंची। जहां प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह से बेटे को दिलाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने सुबह पति से बात कर बेटे को दिलाने की बात कही। इससे नाराज महिला पूरी रात बेटे से मिलाने की जिद्द पर थाने में बैठी रही। सुबह बेटे को दिलाने की बात पुन: प्रभारी निरीक्षक से कही। प्रभारी निरीक्षक ने बेटे को पति से दिलवाने में असमर्थता जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। पति से बेटे को दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें