फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिजिटल उपस्थिति में लापरवाही पर 28 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सूरज कुमार ने छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड न करने के मामले में भागलपुर ब्लाॅक के 28 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूर्व निर्देशों के बावजूद कई विद्यालयों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। 6 जुलाई को डिजिटल रजिस्टर मॉड्यूल की समीक्षा में पाया गया कि भागलपुर ब्लांक के 114 परिषदीय विद्यालयों में से केवल 86 विद्यालयों ने ही डिजिटल उपस्थिति अंकित की, जबकि 28 विद्यालयों ने अप्रैल से अब तक उपस्थिति अपलोड नहीं की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना, घोर लापरवाही तथा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बताया है। इससे पूर्व भी 31 जनवरी 2026 को सभी प्रधानाध्यापकों को चेतावनी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया।
विज्ञापन

नोटिस में संबंधित प्रधानाध्यापकों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया गया है कि डिजिटल उपस्थिति का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा करें। चेतावनी दी गई है कि यदि आगामी समीक्षा में भी अनुपालन नहीं मिला तो संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध बिना किसी अतिरिक्त अवसर के नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें