देवरिया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय व विभिन्न बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई का समय बदल दिया है। अब इन स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।