फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्यमंत्री के कब्जे पर चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर

Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया खास स्थित श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर की जमीन के बगल में नौ माह पूर्व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने चहारदीवारी बनवाकर मंदिर कर तरफ गेट खोल रहीं थीं। इसको लेकर राज्यमंत्री और मंदिर समिति के लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन के गेट को बंद करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर के उत्तराधिकारी महंत ने न्यायालय नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया में वाद दाखिल किया था। इसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने राज्यमंत्री के कब्जा को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
हालांकि, आदेश के 26 दिन बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे मंदिर समिति के लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर की भूमि करीब 3.10 एकड़ में फैली है। इसमें तीन गाटा शामिल हैं। वर्ष 2024 में मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राजेश नारायण दास और दूसरे पक्ष के बीच लंबे समय से भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर जमीन हथियाने का आरोप लगाते रहे थे। दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें