फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिना मान्यता के आठवीं कक्षा तक चल रहे प्राइवेट स्कूल के संचालक ने रविवार दोपहर में इसी विद्यालय की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने स्कूल संचालक श्रवण कुमार सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दो दिन पहले ही इस स्कूल संचालक के खिलाफ बिना मान्यता के आठवीं तक के स्कूल चलाने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहती है। घर के बगल में ही आरोपी श्रवण कुमार सिंह बिना मान्यता के स्कूल संचालित करता है। इसी विद्यालय में पीड़िता पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक श्रवण कुमार सिंह बच्ची को अक्सर छुट्टी होने के बाद भी किसी न किसी बहाने बुलाया करता था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद दोपहर में श्रवण ने छात्रा को बुलाया और उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम ने घर जाकर यह बात बताई तो सब अवाक रह गए।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन स्कूल संचालक से पूछताछ करने पहुंचे तथा इस घटना की जानकारी श्रीरामपुर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर देर रात एएसपी सुनील कुमार भी पहुंचे और छात्रा से मामले की जानकारी लेने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपी का गिरफ्तार कराया।पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें