भटनी। क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में सोमवार को फीस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक फीस संबंधी शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद तीखा हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।
बाद में समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई, जिसमें मामला आपसी सहमति से निपटा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को फटकार के बाद छोड़ा गया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।