संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए बुधवार से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। मंगलवार की शाम बीएसए ने यह आदेश जारी किया।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने के कारण जनपद में ठंड का प्रभाव कम होने से बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित और समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बुधवार से खुलेंगे। विद्यालयों का संचालन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगा।