फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुकेगी राशन वितरण में गड़बड़ी, कोटे की दुकानों पर लगेंगी नई मशीनें

Wed, 31 Jan 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकानों पर लगेंगी नई ई-पॉस मशीन और वेट मशीन, दोनों जुड़ेंगी एक-दूसरे से
विज्ञापन

ई-पॉस से सत्यापन के बाद तत्काल हो सकेगी राशन की तौल, गल्ला मिलान में होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोटे की दुकानों पर राशन वितरण में घटतौली की शिकायतों को देखते हुए अब नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। पुरानी ई-पॉस मशीनों को हटाकर उनकी जगह नई ई-पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। साथ में वेट मशीन में लगेगी। उसे ई-पॉस मशीन से ही जोड़कर संचालित किया जाएगा। इस तरह अंगूठा लगते ही संबंधित कार्डधारक को तत्काल राशन भी कोटे की दुकान से मिल जाएगा। इस तरह राशन वितरण पर निगरानी में सहूलियत तो मिलेगी ही, घटतौली की शिकायतों में भी कमी आएगी।
जनपद में 24 लाख दो हजार राशन कार्डधारक हैं। इन्हें राशन वितरण के लिए कुल 1460 ई-पॉस मशीनें लगी हैं। अभी तक यह होता था कि ई-पॉस मशीन पर कार्डधारक अंगूठा लगाते थे। उसके बाद अलग से मैनुअल या इलेक्ट्रॉनिक कांटा होता था। इस पर राशन तौलकर कोटेदार देते थे। इसमें कोटे की दुकान पर कार्डधारक का अंगूठा लगा, लेकिन गल्ला मिला या नहीं। इसकी निश्चितता नहीं होती थी। अंगूठा लगा लेने पर भी राशन न दिए जाने की शिकायतें अक्सर आती थीं।
विज्ञापन

इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब कोटे की सभी दुकानों पर नई ई-पॉस और वेट मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है। ई-पॉस मशीनों को वेट मशीनों से जोड़कर संचालित किया जाएगा। उसके बाद कार्डधारक ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाएंगे तथा उसके तत्काल बाद उन्हें वेट मशीन पर राशन तौलकर दे दिया जाएगा। जब तक यह दोनों प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक मशीन में ट्रांजैक्शन नहीं दिखाएगा। दोनों मशीनें एक साथ जुड़ी रहेंगी तथा साथ-साथ काम करेंगी। अभी करीब 350 वेट मशीनें आपूर्ति विभाग को प्राप्त हो गई हैं। कुल ई-पॉस मशीनें भी आने वाली हैं। कुल 1460 मशीनें लगाई जाएंगी। ये एक माह के अंदर उपलब्ध हो जाने की संभावना है। उसके बाद कोटेदारों को प्रशिक्षण देकर मशीनें उनकी कोटे की दुकानों पर लगवा दी जाएंगी तथा पुरानी ई-पॉस मशीनें वापस हो जाएंगी।
विज्ञापन



कोट
ये शिकायतें अक्सर आती थीं कि कोटे की दुकान पर अंगूठा निशान लगाने के बावजूद राशन नहीं मिला। क्योंकि अंगूठा निशान लगने के बावजूद यह निश्चितता नहीं थी कि कार्डधारक को राशन मिला है या नहीं। इसी वजह से नई ई-पॉस एवं वेट मशीनें लगने जा रही हैं। दोनों एक साथ जुड़ी रहेंगी। अंगूठा लगने के तत्काल बाद कार्डधारक को राशन तौलकर दे दिया जाएगा। तभी मशीन में ट्रांजैक्शन भी दिखाएगा। इससे घटतौली और राशन न मिलने की शिकायत दूर होगी।
-संजय पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें