रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट से करीब 100 मीटर दूर स्थित कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। विद्यालय खुलने के दूसरी रात को फिर से ताला तोड़कर चोरी की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय नारायण यादव के अनुसार,पहली बार चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एक टुल्लू पंप, एक गैस सिलिंडर तथा अन्य छोटे-छोटे बर्तन चुरा ले गए। बुधवार की रात चोर दोबारा विद्यालय पहुंचे और ताला तोड़कर मिड-डे मील में उपयोग होने वाले दो बड़े भगोने उठा ले गए। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने की तहरीर मिली है।