फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, तीन छात्र व चालक घायल

Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/सोनूघाट। शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के सनबीम स्कूल के सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट की स्कूल बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। बस में बच्चे सवार थे। इनमें से तीन बच्चों व चालक को मामूली चोटें आई हैं।
सभी घायल छात्र न्यू कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनूघाट से देवरिया की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक ब्रेक लगाने के कारण असंतुलित हो गई और ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग हो गई।
विज्ञापन

पीछे से आ रही स्कूली बस के चालक बैतालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बच्चों के लिए साइड लेने की कोशिश की, मगर बस एक बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ का लाभ उठाकर मौके से भाग गया, जबकि ट्रैक्टर को जेल चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस को क्रेन के माध्यम से स्कूल वापस भेजा गया। मौके पर नवजीवन स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल अजीत जेम्स भी पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। जेल चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें