फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शूटरों के साथ रीक्रिएट किया सीन, हथियार बरामद

Fri, 13 Dec 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। बनकटा क्षेत्र के जंजीरहा गांव के प्रधान एवं शराब माफिया अजीत सिंह उर्फ जड़ी के दोनों हत्यारोपियों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों शूटरों को घटनास्थल पर ले गई। घटना का रिक्रिएशन किया।
विज्ञापन

शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। शूटरों ने पूछताछ में पुलिस को कई अन्य अहम जानकारियां दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों शूटरों से पूछताछ में जुटी हुई थी।
बता दें कि अजीत सिंह उर्फ जड़ी की हत्या सोहनपुर बाजार में जुआ खेलने के दौरान दीपावली की रात में हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सोहनपुर निवासी राजू चौरसिया एवं दरोगा उर्फ अखिलेश तथा अहिरौली बघेल निवासी राजेश सिंह उर्फ पिंटू तथा प्रमोद सिंह के अलावा कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने लाइनर दीपक मद्देशिया उर्फ टमाटर, प्रदीप मद्धेशिया व जिस मकान में जुआ हो रहा था उसके मकान मालिक पंकज जायसवाल को जेल भेज दिया है।
वहीं घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर राजू चौरसिया और अखिलेश कुशवाहा उर्फ दरोगा अवैध शराब के साथ अपने गलत नाम पते के आधार पर बिहार के हाजीपुर में गिरफ्तार हो गए।
शूटरों की बिहार में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस दोनों शूटरों को रिमांड पर लेने के लिए प्रयासरत थी। न्यायालय द्वारा 36 घंटे का रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों शूटरों को बुधवार की शाम को बनकटा लेकर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दिया।
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह राजू और अखिलेश को पुलिस घटनास्थल पर भी ले गई और घटना का रिक्रिएशन किया। कैसे अभियुक्तों ने घटना को अंजाम दिया,
घटना को अंजाम देने के बाद किधर से फरार हुए, इस संबंध में दोनों ने अहम जानकारियां दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शूटर राजू चौरसिया और अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया हथियार बरामद कर लिया है।
हालांकि पुलिस अभी कोई भी जानकारी सार्वजनिक करने से बच रही है। पुलिस अभी भी दोनों शूटरों से पूछताछ में जुटी है। वहीं रिमांड अवधि समाप्त होने के पूर्व दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार की सुबह तीन बजे भोर में हाजीपुर जेल में पुलिस पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें