सोनूघाट। बृहस्पतिवार की सुबह सोनूघाट चौराहे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का अगला हिस्से धू-धू कर जलने लगा। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ट्रक के टंकी के विस्फोट होने के भय से आसपास खड़े वाहनों को चालकों ने हटा लिया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। लोगों के अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। रात में सामान खाली कर चालक ने सोनूघाट चौराहे के पास ट्रक खड़ा किया था। ट्रक में आग लगने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा।