फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिलाड़ियों पर हमले में 16 पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापट्टी नहर पर एमपीआईसी टीम के खिलाड़ियों ने समर्थकों के साथ घेर कर बोला हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया महावल के खेल मैदान से बीस दिन पूर्व फुटबॉल मैच खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों पर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों और उनके सहयोगियों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

थाना क्षेत्र के मठिया महावल कुटी टोला स्थित खेल मैदान पर प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के महापर्व पर अमर ज्योति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में छह मार्च को बघौचघाट थाना क्षेत्र के सत्या स्पोर्ट्स क्लब नेरूआरी और एमपीआईसी कुर्मीपट्टी की टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जा रहा था। इस दौरान एक फॉउल को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि एमपीआईसी की टीम का एक समर्थक ग्राउंड में घुसकर नेरूआरी के खिलाड़ियों से उलझ गया। आयोजकों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। खेल खत्म होने के बाद जब नेरूआरी के खिलाड़ी लौट रहे थे। इस बीच सीतापट्टी नहर पर एमपीआईसी टीम के खिलाड़ियों और कुछ समर्थकों ने उनको घेर कर हमला बोल दिया। इसमें कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में नेरूआरी टीम के खिलाड़ी पप्पू गोंड की तहरीर पर पुलिस ने सैफ, रामजी, नमन पाण्डेय, असगर, आदिल, ज़ुबैर, कमालुद्दीन, प्रभात यादव, सीपू गुप्ता, असगर खां, प्रिंस यादव, अकबर, मोइन, अनीश, तंजीम व समीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें