फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवकों ने किशोर को पीटकर किया घायल

Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल चौराहा का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिपरा मदन गोपाल चौराहा पर बुधवार को कुछ युवकों ने मिलकर एक किशोर की पिटाई कर दी। इससे किशोर का सिर फूट गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव का शैलेश सिंह (16) बुधवार को किसी काम से स्थानीय चौराहा पर गया था। इसी बीच कुछ युवकों ने लामबंद होकर उसकी पिटाई कर दी। इसमें शैलेश का सिर फूट गया। सूचना पर पहुंचे घर के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज कराने के बाद थाने पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की वजह कुछ दिन पहले शैलेश के गांव के कुछ लड़कों का आरोपी युवकों के साथ हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, शैलेश का कहना है कि वह उस विवाद में शामिल नहीं था। वह मामला थाना पहुंचा तो पुलिस ने सुलह करा दिया था।

सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि उन्हें विवाद की जानकारी नहीं है। मामले को पता कराता हैं। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें