फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवादित भूमि में निर्माण कराए जाने पर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठा

Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के सोहनपार वार्ड नंबर-8 में भूमि विवाद के मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा शुक्रवार को निर्माण कराए जाने पर पीड़ित परिवार सहित तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। इससे राजस्व कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। हल्का लेखपाल एवं राजस्व कानूनगो परिवार से मिलकर मामले को संज्ञान में लिया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार का धरना जारी था। उनकी मांग थी कि अवैध रूप से हो रहे निर्माण को तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन


नगर के सोहनपार वार्ड नंबर-8 निवासी विजेन यादव का कुछ लोगों द्वारा भूमि विवाद कई माह से चला आ रहा है। इस मामले को लेकर उसने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर उप जिलाधिकारी तक न्याय की गुहार लगा चुका है। अंत में न्याय नहीं मिलने पर उसने सक्षम न्यायालय दीवानी में वाद दाखिल कर दिया। आरोप है कि बगल के कुछ लोग उस विवादित भूमि में अवैध निर्माण कर रहे हैं। उसने अपने पूरे परिवार के साथ तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर पूरे परिवार के साथ बैठे रहेंगे। धरने में उसके पिता रामाधार, माता राधिका देवी, रीता देवी, छोटी देवी और छोटे-छोटे लड़के आयुष, आर्यन, अंश, दिव्यांश और तनु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें