बरहज। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवेंं दिन शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविरार्थियों ने वार्ड नंबर-17 लवरछी में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
शिविरार्थियाें ने हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे चालकों को पुष्प देकर प्रोत्साहित किया। जबकि बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शिविरार्थियों ने चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों को जागरूक करते हुए नियम का प्रयोग न करने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात शिविर स्थल पर सड़क-सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें रितिका यादव पहले, हेमंत तिवारी दूसरे और प्रियांशी सिंह ने तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनुज कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, खुशी सिंह, शिवानी, अनू, रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।