फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान से सिर्फ 45 सेमी नीचे

Fri, 07 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के थाना घाट तक पहुंचा सरयू नदी का पानी
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी अब खतरे के निशान 66.50 से महज 45 सेमी नीचे 66.05 मीटर पर बहने लगी है। 24 घंटे में सरयू में 10 सेमी और राप्ती के जलस्तर में 45 सेमी का इजाफा हुआ है। सरयू के उफनाने से तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

नदी का पानी बरहज कस्बे के थाना घाट तक पहुंच चुका है। परसियां-विशुनपुर देवार के भरटोला और दसरसरिया गांव के लोग नदी को करीब आता देख बाढ़ से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रमाशंकर यादव, संजय यादव, छोटेलाल आदि का कहना है कि चार दिनों से नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है।
इससे बाढ़ की आशंका प्रबल हो रही है। इनका कहना है कि मोहन सेतु के पास नदी बेतहाशा कटान कर रही है। पीडब्ल्यूडी बंधा पर खतरा बढ़ गया है। उधर राप्ती तट स्थित भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। नदियों के उफनाने से प्रभावितों को जरूरत के सामान के लिए दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा का संकट भी गहराता जा रहा है। प्रभावितोें का कहना है कि प्रशासन की ओर से तीन नाव लगाई गई है, जो नाकाफी है। उनका आरोप है कि राहत सामग्री भी नहीं बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें