बरहज में विकराल रूप में बह रही नदी
बरहज। सरयू नदी करीब एक माह से ऊफान पर है। राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। बृहस्पतिवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से 55 सेमी नीचे 65.95 मीटर तक पहुंच गया है। 24 घंटे में सरयू में 10 और राप्ती के जलस्तर में 20 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया है।
पीछे हटने के बाद सरयू के जलस्तर में चौथी बाज इजाफा हो रहा है। नदी परसियां-विशुनपुर देवार के पास पहुंच गई है। राप्ती के पानी से घिर जाने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बन गया है। इससे गांव के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
भागलपुर संवाद अनुसार, बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक चार सेमी बढ़ने के बाद दोपहर से सरयू का जलस्तर स्थिर है। राप्ती और गोर्रा नदियों के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है।
जल आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम शाम चार बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार गेज पर 63.65 मीटर रहा। संवाद