फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा

Fri, 07 Aug 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

खेतों में पानी भर जाने और मंडियों में सब्जियों की कम आवक से अधिकतर हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है और किचन का बजट बिगड़ने लगा है।
बाजार में इस समय मूली, पालक, कोहड़ा और सूरन जैसी सब्जियां 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं।
करेला, परवल, भिंडी और बोड़ा 50 रुपये प्रति किलो, बैंगन 60 रुपये, कुंदरू 40 रुपये, नेनुआ 30 रुपये और लौकी 25 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सब्जी विक्रेता दिवाकर कुशवाहा का कहना है कि लगातार बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है और खेतों से मंडी तक सब्जियां पहुंचाने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी सुनीता देवी, अंकिता, आंचल ने बताया कि पहले जहां कम खर्च में कई तरह की सब्जियां खरीदी जा सकती थीं, वहीं अब बढ़ती कीमतों के कारण सीमित मात्रा में ही खरीदारी करनी पड़ रही है।
यदि बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें