फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर सरयू, दहशत

Tue, 19 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में उफनाई सरयू नदी। संवाद    
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे नदी खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंच गई है। प्रतिदिन नदी 5-10 सेमी बढ़ रही है। इसको लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नदी के पीछे हटने पर लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन करीब एक सप्ताह से सरयू का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। राप्ती भी उफान पर है। नदी कटइलवा-कपरवार संगम तट, जबकि बिनोवापुरी में बने नवीन तटबंध पर दबाव बना रही है। वहींं सरयू पार दियारा क्षेत्र में नदी पीडब्ल्यूडी बांध तक पहुंच गई है। नदी के उफनाने से परसियां-विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम और गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव के हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ने लगे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का कहना है कि हर वर्ष नदी का पानी गांव तक पहुंच जाता है, जिससे काफी नुकसान भी होता है। शासन की ओर से प्रबंध कराए जाते हैं, जो नाकाफी साबित होते हैं। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर तट पर बसे गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें