भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। खेतों में भरा पानी निकलने लगा है। शुक्रवार की शाम तक खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदी खतरे के निशान से 14 सेमी नीचे पहुंच गई।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63. 87 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यह मीटर पर अंकित खतरे के निशान 64.01 मीटर से 14 सेमी नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में और कमी का अनुमान लगाया है।
बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने से कटान का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते संवेदनशील स्थलों का लगातार निगरानी की जा रही है।